असारवा-इंदौर वीरभूमि एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी

जावर माइन्स से जयसमंद के बीच हुई घटना, 3 यात्री घायल,  दो नाबालिगों डिटेन 
 | 
stone pelting on Asarva Indore Exp

उदयपुर 15 जनवरी 2026। जावर माइन्स से जयसमंद रोड रेलवे स्टेशन के बीच सरसिया फाटक के पास गाड़ी संख्या 19316 असारवा-इंदौर वीरभूमि एक्सप्रेस के कोच पर पत्थरबाज़ी हुई जिससे एक महिला समेत 3 यात्री घायल हो गए। घटना 13 जनवरी की है। 

घटना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल (RPF) उदयपुर की टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार करवाया वहीँ RPF ने इस मामले में दो नाबालिग बच्चो को डिटेन किया है। RPF ने रेल अधिनियम की धारा 153, 147 में मामला दर्ज किया है। डिटेन किये गए नाबालिगों को कोर्ट से बाल सुधार में भेजने के आदेश दिया गया।   

दरअसल अहमदाबाद के असारवा जंक्शन से इंदौर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 19316 वीरभूमि एक्सप्रेस शाम 6:33 बजे जयसमंद रेलवे स्टेशन से रवाना हुई जावर माइंस पहुँचने से पहले सरसिया फाटक के पास पत्थरबाज़ी हुई। चलती ट्रेन के दौरान रेलवे ट्रक के आसपास से कुछ युवको ने पत्थरबाज़ी की थी। जिससे जनरल कोच में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। वहीँ ट्रेन के डिब्बों के कांच भी फुट गए। 

करीब दो साल पहले असारवा जा रही सुपरफास्ट ट्रेन पर डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के बलवाड़ा रेलवे फाटक के पास पथराव हुआ था। उस समय भी ट्रेन की कई बोगियों पर पत्थर लगे थे और एक बोगी का कांच टूट गया था, हालांकि तब किसी यात्री को चोट नहीं आई थी। इसके अलावा नवंबर 2022 में उदयपुर-डूंगरपुर रेल लाइन पर जावर माइंस के पास पटरियों को उड़ाने की साजिश भी सामने आई थी, जिसमें विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।

उस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया था। रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्कता बढ़ाने की बात कह रही हैं।

#UdaipurNews #VeerbhumiExpress #RailwayIncident #StonePelting #ZawarMines #Jaisamand #RajasthanNews #TrainSafety #RailwayUpdates #IndiaRailways