उदयपुर से अजमेर जा रही ट्रेन पर पत्थरबाजी

महिला यात्री घायल
 | 
Stone pelting on train

उदयपुर 5 फ़रवरी 2026 । उदयपुर से अजमेर जा रही एक ट्रेन पर गुरुवार को अज्ञात लोगों द्वारा पत्थरबाजी कर दी गई। इस घटना में एक महिला यात्री घायल हो गई। घटना देबारी क्षेत्र में मेघवालों की घाटी के पास हुई बताई जा रही है।

पत्थर लगने से घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए एमबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस आसपास के इलाके में पत्थरबाजी करने वालों की तलाश कर रही है। घटना के बाद ट्रेन कुछ समय तक वहीं रुकी रही, जिससे यात्रियों में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा।