कोचिंग जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़

स्कूटी नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है
 | 
molest

उदयपुर 25 अप्रैल 2026। शहर के दिल्ली गेट क्षेत्र में एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार दो युवकों ने छात्रा का पीछा करते हुए उसके साथ अभद्रता की। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है, जब छात्रा अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी।

बताया जा रहा है कि दिल्ली गेट के पास दोनों युवक लगातार उसका पीछा कर रहे थे। उन्होंने पहले आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और फिर छात्रा के साथ हाथापाई करने की कोशिश की। हालांकि छात्रा ने साहस दिखाते हुए बदमाशों की स्कूटी का नंबर नोट कर लिया।

जब आरोपियों ने छात्रा को रोकने का प्रयास किया, तो उसने तुरंत पास ही मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ओर दौड़ लगा दी। यह देखकर दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

इसके बाद छात्रा ने अपने पिता को बुलाया और सूरजपोल थाने पहुंचकर घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और स्कूटी नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने इस घटना के बाद महिलाओं से अपील की है कि ऐसी किसी भी स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। आपात स्थिति में महिला हेल्पलाइन 1090 या 100/112 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

#UdaipurNews #RajasthanNews #StudentSafety #WomenSafety #CrimeNews #UdaipurCrime #DelhiGateUdaipur #CoachingStudent #BreakingNews #UdaipurUpdate #SurajpolePolice #IndiaNews

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News