गोगुन्दा में छात्र ने फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त की

अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है

 | 
gogunda

उदयपुर 13 जनवरी 2024 ।  जिले के गोगुंदा कस्बे के सरिया देवी मंदिर के समीप एक मकान में किराए रहने वाले कॉलेज के छात्र ने अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटकर अपनी जीवलीला समाप्त कर ली । 

छात्र हिमांशु राठौर कोटा बारा का रहने वाला फर्स्ट ईयर का छात्र बताया जा रहा है। करीब 10:00 बजे के आसपास छात्र कमरे से बाहर नहीं निकला तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया और अंदर से दरवाजा नहीं खोलने पर ऊपर से जाकर देखा तो छात्र कमरे में पंखे से लटका हुआ दिखा। 

घटना की इस सूचना से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मकान मालिक ने तुरंत ही गोगुंदा थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना अधिकारी ने कालेज प्रशासन से बात की और परिजनों को सूचना दे दी और मौके पर पहुंच कर बड़ी मशक्कत के बाद कमरे के दरवाजे को तोड़ा और शव को फंदे से नीचे उतारा। 

इसके बाद पुलिस ने शव को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है वहीं परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं परिजनों के आने के बाद पूरे मामला का खुलासा होगा और अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News