सप्लीमेंट्री आने पर छात्र फांसी के फंदे पर झूला

मृतक छात्र की माँ एमबी हॉस्पिटल में नर्स है और हॉस्पिटल परिसर में स्थित गवर्नमेंट क्वार्टर में रहती है
 | 
unknown body found samtanagar bedla udaipur bihari labour

उदयपुर 14 मई 2024। सोमवार को देश पर में सीबीएसई 12वीं के नतीजे सामने आए। जहां पर छात्र और छात्राओं ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 99% तक अंक हासिल किया इसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है वहीं दूसरी ओर सीबीएसई 12वीं के परिणाम में सप्लीमेंट्री आए छात्र ने एमबी अस्पताल परिसर में स्थित गवर्नमेंट क्वार्टर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। 

पुलिस ने बताया कि छात्र लक्ष्य साहू का सोमवार को परीक्षा परिणाम आया जिसमे वह सप्लीमेंट्री आया।जिसके बाद से ही छात्र अवसाद में आ गया। और उसने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। 

मृतक छात्र की माँ एमबी हॉस्पिटल में नर्स है और हॉस्पिटल परिसर में स्थित गवर्नमेंट क्वार्टर में रहती है। सोमवार को अवसाद के बाद छात्र लक्ष्य साहू ने रसोई में फांसी का फंदा लगा लिया। जिसका मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News