सुखेर थाना पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह , 12 मोटरसाइकल बरामद

मुख्य आरोपी गिरफ्तार अन्य आरोपियों की तलाश जारी

 | 
crime

 

Udaipur Times News, Crime News, Udaipur Police - उदयपुर 2 सितमबर 2026 । बुधवार को शहर की सुखेर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने गिरोह के कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

मामले में गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार अम्बेरी निवासी खेमराज पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 अगस्त 2026 की रात अज्ञात बदमाश उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। इस पर सुखेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। Inter State Two Wheeler Lifting Gang busted

थानाधिकारी अमरसिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा तकनीकी इंटेलिजेंस और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्ध मोदाराम पुत्र सवा राम निवासी वासिया फली, कोयलवाव, जिला पाली को डिटेन कर पूछताछ की गई। Two Wheeler Lifting Gang

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सुखेर सहित विभिन्न इलाकों से मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 12 मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर प्लस, एचएफ डीलक्स, यामाहा एमटी और अपाचे जैसी मोटरसाइकिलें शामिल हैं। Crime News 

पुलिस के अनुसार ये वाहन देलवाड़ा राजसमंद, देबारी, प्रतापनगर, आयड़, डाबा बेकरिया, काली मगरी सुखेर, रामनगर सुमेरपुर पाली, पालनपुर गुजरात, जोधपुर शहर, भूपालपुरा उदयपुर और सुखेर क्षेत्र से चोरी किए गए थे।

कुछ मोटरसाइकिलों के चेचिस नंबर भी आरोपियों द्वारा घिसे जाने की बात सामने आई है। Udaipur News

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर वारदात के लिए निकलते थे। गिरोह के सदस्य शहर के सुनसान और व्यस्त इलाकों में खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे।

मौका मिलते ही मास्टर चाबी अथवा अन्य तरीकों से बाइक चोरी कर लेते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को बाद में गांव के पास भीमाणा के जंगलों में छिपाकर रखा जाता था।

पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के साथ बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में भी विस्तृत जांच कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News