सुखेर थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही
स्कॉर्पियो कार से बड़ी संखिया मे बरामद किया मादक पदार्थ
Udaipur Times News, Crime News Udaipur, Sukher Police Action,उदयपुर 11 अगस्त 2026 - उदयपुर की सुखेर थन पुलिस ने मंगलवार को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक महिन्द्रा स्कॉर्पियो कार से लगगभ वजन 443.80 kg अवैध मादक पदार्थ अफिम डोडा चुरा को जब्त किया हैं जो की कार मे कुल 23 प्लास्टिक के कट्टो में अवैध रूप से भरकर परिवहन किया जा रहा था ।
इस कार्यवाही को एक विशेष अभियान के तहत अंजाम दिया गया । इसी क्रम में कार्यवाही के लिए थाना स्तर पर एक टीम गठन करने के निर्देश प्रदान किए गए थे निर्देशानुसार भरत योगी थानाधिकारी थाना सुखेर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस दल का गठन किया गया। Crime News Udaipur
गठित टीम द्वारा दिनांक 11.08.2026 की सुबह थाना सुखेर क्षेत्र में नाकांबदी करते हुए तथा मुखबिर आसूचना जिला राजसमंद डीएसटी टीम व साईबर सेल की सूचना व सहयोग से एक महिन्द्रा स्कॉर्पियो कार से लगगभ वजन 443.800 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा को 23 प्लास्टिक के कट्टो में अवैध रूप से भरकर परिवहन करने पर नियमानुसार जब्त किया जाकर धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया ।
दिनांक 11/08/2020 को एस एच ओ भरत योगी पिस्टल और 10 राउण्ड और अपने जाबते ओम प्रकाश हैड कानि 2049, राजेश कानि 376 मय प्राईवेट वाहन व लेपटॉप, प्रिन्टर, यूपीएस, ड्रेगन लाईट एवं अनुसंधान बॉक्स के मोर्निग गस्त के लिए थाने से रवाना हुए । Drugs Seized
थाना सर्कल मोर्निंग गश्त के दौरान हरीश चन्द्र सनाढ्य सउनि ने बताया कि होमगार्ड के जाब्ता को गश्त के लिए उपरान्त संदिग्ध की सूचना अम्बेरी के पास गोविन्द सिंह सउनि व कानसिंह चालक कानि के साथ नाकाबंदी कर रहे तो एक स्कोर्पिया बरंग सफेउ देबारी की तरफ से आई जो पुलिस नाकाबंदी देखकर वाहन चालक अचानक स्कोर्पिया वाहन को यूटर्न ले भगाने लगा, जिसका हमने पीछा कर रहे है जो चीरवा, परायो की भागल होकर भीलो की बेदला की तरफ आ रही है। Sukher Police Action
हरीश चन्द्र सउनि द्वारा बताए अनुसार भी टीम लो की बेदला की तरफ गई जहां पर वाहन स्कोर्पिया सफदे रंग की आती दिखी। वाहन को देखकर थानाधिकारी व जाब्ता ने वाहन (कार ) का पिछा करने लगे लेकिन वाहन का चालक वाहन को पुनः एनएच 27 की तरफ भगाकर ले गया ।
इस वाहन स्कोर्पियो का पिछा करने के दौरान एन. एच. 27, ब्राहम्णों का गुडा हाईवे से लखावली की तरफ सर्विस रोड पर रोड किनारे खडा मिली। थानाधिकारी व जाब्ता देखा तो वाहन महिन्द्रा कम्पनी स्कोर्पियो बरंग सफदे, आगे पीछे रजिस्ट्रेशन नम्बर जी.जे. 03, एन.पी. 5775 की नम्बर प्लेट लगी हो सभी फाटक बंद हो अन्दर कोई भी व्यक्ति नहीं होना पाया गया।
स्कोर्पियो के आस पास चौक व तलाश करने पर कोई व्यक्ति नही मिला।
थानाधिकारी थाना सुखेर द्वारा स्कोर्पियो की फाटके खोलकर देखा तो वाहन के चाबी लगी हो अन्दर अलग अलग प्लास्टिक के काले-पीले रंग के कुल 23 कट्टे हो मुंह सुतली से बंधे हुए थे ।
पुलिस द्वारा इन प्लास्टिक कट्टो के अन्दर भरी वस्तु को खोलकर देख, सुंघा व परखा तो सभी 23 प्लास्टिक के कट्टो में अफीम डोडा चुरा होना पाया गया। स्कोर्पियो के अज्ञात चालक द्वारा इस अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा को अपने कब्जे मे स्कोर्पियो कार में रख परिवहन करने का कृत्य धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट की खिलाफ वर्जी करना पाया जाने से उक्त अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा को कब्जे पुलिस लेकर स्कोर्पियो वाहन के अन्दर रखे हुए 23 प्लास्टिक के कट्टो को जाब्ता पुलिस से बाहर निकाल कर अफिम डोडा चुरा का प्लास्टिक कट्टो सहित कुल वजन 443.800 कि.ग्रा. पाया गया। जिसे जब्त किया जाकर धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना सुखेर पर प्रकरण दर्ज किया गया है। उदयपुर पुलिस द्वारा आगे भी मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जोवगी ।
