स्वराज नगर में चाकूबाजी का खुलासा, सूरजपोल पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई थी
Udaipur Times News , Crime News , उदयपुर12 नवंबर 2026 । सूरजपोल थाना क्षेत्र के स्वराज नगर में दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे और उन्होंने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए थे।
घटना 9 नवंबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की है। स्वराज नगर निवासी शेखर (22) अपने दोस्त जितु उर्फ भुरिया के साथ घर से निकला था। गली नंबर 1 से गली नंबर 10 की तरफ जाते समय निर्मल पालीवाल डेयरी के पास आरोपियों ने दोनों का रास्ता रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौच और मारपीट करते हुए दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में शेखर और जितु गंभीर रूप से घायल हो गए थे। Crime News
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से हमलावरों की पहचान की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेलवे कॉलोनी की झाड़ियों में दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। Udaipur News
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश (31), दिशान्त (21), साहिल उर्फ बड़ा भैया (20), साहिल (20), साहिल उर्फ छोटा भैया (23) और मोहम्मद कामिल (20), सभी निवासी स्वराज नगर क्षेत्र, उदयपुर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले में आगे का अनुसंधान कर रही है।