सूरजपोल पुलिस ने 80 लाख रुपए की नकदी पकड़ी

गुजरात के मेहसाणा के तीन आरोपी गिरफ्तार

 | 
Surajpol Police arrested Gujaratis

 

 

 

Udaiipur Times News, Udaipur Police, उदयपुर 18 नवंबर 2026 । सूरजपोल थाना पुलिस ने हवाला के संदिग्ध 80 लाख रुपए नकद बरामद कर गुजरात के मेहसाणा जिले के तीन लोगों को पकड़ा है।

आरोपी 500-500 रुपए के नोटों के 16 हजार नोट बनियान के अंदर और बैग में छिपाकर ले जा रहे थे। नकदी के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने राशि जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर की रात सूरजपोल थाने की हॉक में तैनात कांस्टेबल शिवलाल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में तीन संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। उनके पास हथियार होने या किसी वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई गई थी।

सूचना पर थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने तीनों संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की। Udaipur Crime News 

शुरुआत में आरोपियों ने हथियार होने से इनकार किया, लेकिन पूछताछ में उनके पास 80 लाख रुपए की नकदी होने की बात सामने आई। तलाशी लेने पर हार्दिक कुमार प्रजापति के पास से बनियान में छिपाए 20 लाख और बैग से 20 लाख रुपए मिले।

वहीं जयेश भाई प्रजापति की बनियान से 20 लाख रुपए तथा दिनेश भाई पटेल के बैग से 20 लाख रुपए बरामद हुए।

इस तरह पुलिस ने कुल 80 लाख रुपए के 500-500 रुपए के 16 हजार नोट बरामद किए। राशि के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने इसे जब्त कर लिया और नकदी के स्रोत तथा लेन-देन के संबंध में जांच शुरू की है। Udaipur News 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान  हार्दिक कुमार प्रजापति (34), निवासी पाजोट, जिला मेहसाणा, गुजरात, जयेश भाई प्रजापति (44), निवासी जोट, जिला मेहसाणा, गुजरात,दिनेश भाई पटेल (59), निवासी कोरवडा, तालुका विजापुर, जिला मेहसाणा, गुजरात के रूप मे हुई है । 

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नकदी के स्रोत और हवाला नेटवर्क से जुड़े संभावित संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News