उदयपुर में अवैध देसी पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार
हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद रिजवान उर्फ राजू गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हथियार के स्रोत की जांच शुरू।
Udaipur Times News, Crime News Udiapur, History Sheeter arrested, उदयपुर 22 जुलाई 2026 । सूरजपोल थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा तथा डिप्टी एसपी छवि शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी सूरजपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई की। UdaipurCrime
कार्रवाई के दौरान पूर्व चालानशुदा अपराधी मोहम्मद रिजवान उर्फ राजू पुत्र हाजी मोहम्मद, उम्र 26 वर्ष, निवासी जरीना नगर, उदयपुर को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। CrimeNews
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध सूरजपोल थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर अवैध हथियार के स्रोत और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। ArmsAct
#Udaipur #UdaipurPolice #SurajpolPolice #RajasthanPolice #CrimeNews #IllegalPistol #ArmsAct #PoliceAction #RajasthanNews #UdaipurCrime #BreakingNews #LawAndOrder #IllegalFirearm #CrimeUpdate #IndiaNews
