विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद थाने का घेराव

ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की मांग की
 | 

उदयपुर 10 अप्रैल 2026। ज़िले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद पीहर पक्ष ने पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर थाने का घेराव किया। यह घटना बेड़वास क्षेत्र की है, जहां 2 अप्रैल को विवाहिता की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी।

मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की मांग की। परिवार का कहना है कि पति की किसी युवती से दोस्ती थी और मोबाइल चैट को लेकर विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। परिजनों ने मृतका के शरीर पर चोट के निशान होने का भी आरोप लगाया।

पुलिस के रवैये से नाराज होकर राजपूत समाज के बैनर तले महिलाओं ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। वल्लभनगर की पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत और करणी सेना के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। 

बाद में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। मृतका का पीहर वल्लभनगर क्षेत्र के मंदेरिया, दरौली गांव में है और उसकी शादी करीब 13 महीने पहले बेड़वास निवासी हेमेन्द्र सिंह से हुई थी।

#Udaipur #RajasthanNews #Pratapnagar #Bedwas #UdaipurNews #RajasthanPolice #WomenSafety #JusticeForWomen #DomesticViolence #RajputSamaj #Vallabhnagar #BreakingNews #LocalNews #IndiaNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News