स्वराज नगर माछला मगरा हत्याकांड का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

आपसी रंजिश में हुई थी हत्या 

 | 
machla magra murder case

सज्जनगढ़ क्षेत्र के जंगलो में छुपे हुए थे आरोपी

उदयपुर 4 मई 2021 । शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में कल रात करीब 9 बजे विजय कीर नामक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।  उदयपुर पुलिस ने महज़ 12 घंटे में ही हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  हत्या एक साल पुराने झगडे और आपसी रंजिश के चलते हुई थी।  

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव पचार ने बताया की मुख़बिर की सूचना के आधार पर मोहम्मद ताहिर पुत्र मुश्ताक अहमद निवासी दीवान शाह कॉलोनी तथा हसन खान उर्फ़ हसु पुत्र गुड्डू खान निवासी गली न. 9 पटेल सर्कल को सज्जनगढ़ क्षेत्र के जंगलो से गिरफ्तार किया गया। 

आपसी रंजिश का था मामला 

पुलिस ने बताया की आरोपियों ने मृतक विजय कीर के भाई राहुल कीर से एक साल पहले हुए झगड़े की रंजिश के चलते हत्याकांड को अंजाम देना स्वीकार किया है।  आरोपी मोहम्मद ताहिर के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या का प्रयास, चोरी एवं आर्म्स एक्ट के तीन मामले सूरजपोल एवं घंटाघर थाने में दर्ज है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News