उदयपुर के घासा तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत

 | 
Teenager Drown in Ghasa Talab Udaipur

 

Udaipur Times Accident News, Teenage boy dies after drowning : उदयपुर जिले के घासा थाना क्षेत्र में चार दोस्तों के साथ घासा तालाब पर नहाने गए 16 वर्षीय किशोर युवक की तालाब के पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान घासा निवासी अभिषेक सिंह पुत्र केसर सिंह के रूप में हुई है। Teenage boy dies after drowning

जानकारी के अनुसार, अभिषेक अपने चार दोस्तों के साथ तालाब पर नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग, उदयपुर की टीम को मौके पर भेजा गया। Accident News

नागरिक सुरक्षा विभाग के उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौड़ के आदेश और धनेंद्र कश्यप के निर्देशन में गठित रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तालाब में तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने अभिषेक का शव पानी से बाहर निकाला और घासा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। Teenage boy dies after drowning

रेस्क्यू टीम में गोताखोर भवानी शंकर वाल्मीकि, महेंद्र सिंह मसानी, प्रवीण सिंह राठौड़, वाहन चालक बने सिंह गुर्जर और रवि शर्मा शामिल रहे। पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में रवि शर्मा की विशेष भूमिका रही। Accident News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News