कानोड़ में मंदिर चोरी का खुलासा: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बरामद की दानपात्र व नकदी 

 | 

उदयपुर 3 अप्रैल 2026 - जिले के कानोड़ थाना क्षेत्र में मंदिर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया दानपात्र नगद राशि सहित बरामद कर लिया गया है, साथ ही वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार 27 मार्च 2026 को उदपुरा गांव के भेरूजी बापजी मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश दानपात्र और नकदी चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में पुलिस थाना कानोड़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 थानाधिकारी हुकम सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने देवीलाल निवासी भावपुरा थाना कानोड़ और भीमराज निवासी लसाड़िया जिला सलूम्बर को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से चोरी किया गया दानपात्र और नगद राशि बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी देवीलाल शातिर प्रवृत्ति का अपराधी है, जिसके खिलाफ उदयपुर रेंज के विभिन्न जिलों में पांच स्थायी वारंट जारी हैं। वह पिछले पांच वर्षों से अपनी पहचान छिपाकर अहमदाबाद में रह रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है।

#UdaipurNews #RajasthanNews #Kanod #TempleTheft #PoliceAction #CrimeNews #UdaipurPolice #RajasthanPolice #BreakingNews #LocalNews #Salumber #Ahmedabad #IndiaNews #UdaipurUpdates #RajasthanCrime

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal