सेक्टर 14 में किरायेदार युवको ने की मकान मालकिन की हत्या
उदयपुर के हिरन मगरी सेक्टर 14 के पार्क के पास स्थित एक 35 वर्षीया महिला हरजीत कौर की उसी के मकान में रहने वाले दो किरायेदार युवको ने चाकुओ से गोद कर नृशंस हत्या कर दी। बताया जाता जाता है की आरोपी हमलावरो ने महिला की आठ साल की मासूम पुत्री पर भी चाकुओ से वार कर दिये।

हालाँकि महिला पर हमले के बाद भागते समय एक हमलावर आसपास के लोगो के हत्थे चढ़ गया जिसकी लोगो ने जमकर धुनाई कर दी। बेसुध हमलावर युवक को पुलिस उपचार के लिए चिकित्सालय लेकर गयी। प्रथम द्रष्टया किराया मांगने की बात को लेकर युवको द्वारा आवेश में आकर दनादन चाकुओं से वार की बात सामने आ रही है।
हमले में घायल महिला तड़पती रही जिसे 108 व लोगो की मदद से चिकित्सालय पहुँचाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। पुलिस हमलावर की तलाश कर मामले की जांच में जुटी है। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे ओर घटना की जानकारी ली।