गोगुंदा थाना क्षेत्र में लुटेरी गैंग का आतंक
उदयपुर 16 फ़रवरी 2026 । ज़िले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र के डुलावतो का गुड़ा गांव में हथियारों से लैस आधा दर्जन लुटेरे छत के रास्ते घर में घुस कर घर में रखी पेटियों व अलमारी के ताले तोड़ने लगे तभी मकान मालिक किशन सिंह वह उसकी पत्नी दोनों जाग गए।
बदमाशों ने किशन सिंह के हाथ पर सरिए से हमला कर दिया। किशन सिंह व उसकी पत्नी के चिल्लाने पर बदमाश भागने लगे किशन सिंह भी लठ लेकर बदमाशों के पीछे भागा। इस दौरान एक बदमाश का मोबाइल रास्ते में गिर गया।
वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। किशन सिंह सहित गांव के ग्रामीण गोगुंदा थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
आपको बता दे की 2 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के खेजड़िया खेत में भी वृद्ध दंपति के साथ लुट की वारदात हुई थी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
