थाईलैंड की एक यूट्यूबर के साथ ऑटो चालक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला : x अकाउंट पर पोस्ट किया वीडियो ,आरोपी गिरफ्तार
युवती नगर निगम के टाउनहॉल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की मोबाइल से लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी
Udaipur Times News, Foreign Tourist harrased in Udiapur, उदयपुर 16 नवंबर 2026 । शहर घूमने आई थाईलैंड की एक यूट्यूबर के साथ ऑटो चालक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। युवती नगर निगम के टाउनहॉल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की मोबाइल से लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। इसी दौरान ऑटो चालक उसके पास पहुंचा और अश्लील बातें करने लगा। आरोपी की यह हरकत युवती के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गई, जिसे उसने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद सूरजपोल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। Viral Video
थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह के अनुसार, आरोपी की पहचान आफताब उर्फ गबरू पुत्र अबरार खान निवासी सेक्टर-11, महाराज का अखाड़ा के रूप में हुई है। आरोपी ने दो दिन तक युवती को अपने ऑटो में शहर की अलग-अलग जगहों पर घुमाया था। Udaipur News
जानकारी के अनुसार, युवती ने उदयपुर घूमने के लिए आरोपी का ऑटो बुक किया था। 13 नवंबर को वह ऑटो से टाउनहॉल स्थित नगर निगम के मेले में पहुंची थी। वहां वह अपने मोबाइल से सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग कर रही थी। इसी दौरान ऑटो चालक उसके पास आया और अश्लील बातें करने लगा। युवती ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और 14 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट कर दिया। Auto Rickshaw driver arrested for harrasing foreign tourist
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अश्लीलता से संबंधित मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। Thailand Tourist harrased
युवती के इंस्टाग्राम पेज पर करीब 70 हजार फॉलोअर्स हैं। वह इन दिनों भारत भ्रमण पर है। घटना के बाद युवती ने अपने संदेश में कहा कि भारत में वह जिन भी लोगों से मिली और बात की, उनमें से अधिकांश अच्छे और मददगार रहे हैं। एक व्यक्ति की हरकत पूरे भारत का प्रतिनिधित्व नहीं करती।