पुरानी रंजिश के चलते फरार हमलावर गिरफ्तार
परसाद थाना पुलिस की कार्रवाही
| Updated: Sep 25, 2021, 12:49 IST
परसाद इलाके के रहने वाले पीड़ित भगवान लाल पुत्र कालू जी निवासी पीपली बी फला क्लालियाकाड, परसाद ने अपनी पत्नी पर हुए जानलेवा हमला होने का मामला दर्ज करवाया।
थानाधिकारी रमेश चंद्र ने बताया की पीड़ित की पत्नी रेखा देवी पर जानलेवा हमला किया गया गंभीर चोटे आने के कारण MBGH हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।
थानाधिकारी ने यह भी बताया की यह हमले आपसी पुराणी रंजिश को लेकर हुआ है। जिस पर कारवाही करते हुए आरोपी विक्रम पुत्र नानालाल उर्फ़ श्यामलाल निवासी बिलख फला कलावत ऋषभदेव उदयपुर को गिरफ्तार किया गया। पप्रकरण संख्या 118 / 2021 धारा 447 , 323, 307, 34 के तहत अनुसन्धान जारी है जिसमे आरोपी की अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
