नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

शहर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने एक नाबालिग के साथ बलात्कार कर उसे गर्भवती कर आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। 
 | 
नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए प्रभुसिंह पिता केसर सिंह राजपूत निवासी काया फला किटोड़ा को डिटेन कर पूछताछ की तो उसने मृतका के उक्त घृणित कुकृत्य करना स्वीकार किया। 

उदयपुर 17 जनवरी 2020। शहर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने एक नाबालिग के साथ बलात्कार कर उसे गर्भवती कर आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। 

गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए प्रभुसिंह पिता केसर सिंह राजपूत निवासी काया फला किटोड़ा को डिटेन कर पूछताछ की तो उसने मृतका के उक्त घृणित कुकृत्य करना स्वीकार किया। 

पीड़िता के भाई ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया की उसकी नाबालिग बहन का स्वास्थ्य खराब होने पर उसको डॉक्टर के पास चेकअप के लिए ले जाया गया तो डॉक्टर ने नाबालिग गर्भवती होने की पुष्टि की। जब परिवार वालो ने लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया ढाई महीने पहले जंगल में बकरी चराने के दौरान प्रभुसिंह राजपूत ने उनके साथ बलात्कार किया था। 

प्रभुसिंह के उक्त घृणित कुकृत्य से आहत होकर पीड़िता ने गाँव के बाहर जंगल में कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।     

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News