द बर्निंग टैंकर - प्रतापनगर ट्रांसपोर्ट नगर में टैंकर में लगी आग
सूचना मिलते ही पास के पेट्रोल पंप को कराया गया बंद
टैंकर के ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान
उदयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में शनिवार की सुबह एक चलते हुए टैंकर के केबिन में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि टैंकर पूरी तरह जल गया। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि ग्राइंडिग में इस्तेमाल होने वाली मशीन के साथ यह टैंकर चित्तौड़गढ़ से प्रतापनगर की ओर जा रहा था। तभी ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक पेट्रोल पम्प के सामने शॉट सर्किट होने से इसमें अचानक आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर ने टैंकर से कूद कर अपनी जान बचाई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
टैंकर में आग लगने से हाइवे पर गाड़ियों का जाम लग गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रतापनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।