शादी के 18वें दिन ही फरार हुई लुटेरी दुल्हन साथी संग गिरफ्तार


शादी के 18वें दिन ही फरार हुई लुटेरी दुल्हन साथी संग गिरफ्तार 

3 लाख के गहने, 1 लाख की नकदी और घर के सामान पर किया हाथ साफ़ 

 
शादी के 18वें दिन ही फरार हुई लुटेरी दुल्हन साथी संग गिरफ्तार

प्रतापनगर थाना पुलिस ने गुजरात के गांधीनगर से किया गिरफ्तार 

उदयपुर 17 फरवरी 2021। शहर के प्रतापनगर थाना पुलिस ने करीब एक साल पहले शादी के 18 दिन बाद लाखो के गहने और नकदी लेकर साथी संग फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। 

क्या है पूरा मामला 

गत वर्ष 19 जुलाई 2020 को प्रतापनगर थाने पर भूरालाल नामक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी की रीना डांगी ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने जाल में फंसाकर उनसे मंदिर में शादी के बाद कोर्ट जाकर स्टाम्प पर लिखा पढ़ी करवाई।  शादी के बाद वह दोनों प्रतापनगर क्षेत्र में एक कमरा किराये से लेकर रहने लगे। इस बीच शादी के 18 दिन बाद वह गुजरात के सूरत शहर गया हुआ था की पीछे से उसकी पत्नी रीना अपने साथी के साथ 3 लाख के गहने, 1 लाख की नकदी और घर का सारा सामान लेकर फरार हो गई। 

प्रतापनगर थानाधिकारी विवेक सिंह ने बताया की आरोपी रीना डांगी पुत्री शंकर लाल निवासी पुला उदयपुर को गांधीनगर गुजरात से गिरफ्तार किया गया जबकि रीना डांगी की सूचना के आधार पर उसके साथी प्रकाश चौहान पुत्र तेजुलाल चौहान निवासी भीलूराणा कच्ची बस्ती अम्बामाता को गिरफ्तार कर मामले का अनुसन्धान किया जा रहा है।  

पुलिस ने बताया की रीना डांगी द्वारा अन्य लोगो के साथ भी शादी कर गहने और रूपये हड़पने की वारदात करने की सम्भावना है। वहीँ पुलिस अभियुक्तों से  प्रार्थी से हड़पे गए रूपयो और गहनों के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है।     

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal