मकान मालिक सोते रहे और चोर बाहर से चंदन के पेड़ काट ले गये

फ्लोरा काॅम्पलेक्स भुवाणा में बीती रात किरण कुमार दशोरा के मकान के बाहर लगे हुए चंदन के पेड़ काटकर चोर ले गये
 | 
मकान मालिक सोते रहे और चोर बाहर से चंदन के पेड़ काट ले गये
मकान मालिक रात्रि को घर में सोये हुए थे चोर बड़ी आसानी से चंदन के पेड़ों को निशाना बनाकर उन्हें काट कर ले गये।

उदयपुर। चंदन चोर सार्वजानिक स्थानों से चंदन के पेड़ काटते आये है। लेकिन अब चंदन चोरो का हौंसल इतना बढ़ गया है की यह काम्प्लेक्स में घुस कर भी चंदन चोरी से बाज़ नहीं आ रहे है। 

फ्लोरा काॅम्पलेक्स भुवाणा में बीती रात किरण कुमार दशोरा के मकान के बाहर लगे हुए चंदन के पेड़ काटकर चोर ले गये और किसी को कोनों कान खबर तक नहीं हुई। 

स्थानीय निवासी भगवतीलाल मेहता ने बताया कि मकान मालिक रात्रि को घर में सोये हुए थे चोर बड़ी आसानी से चंदन के पेड़ों को निशाना बनाकर उन्हें काट कर ले गये। इससे क्षेत्रवासियों में दशहत व्याप्त हो गयी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News