नाबालिग के साथ गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग के साथ गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

8 माह पूर्व फलासिया थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुआ था गैंगरेप 

 
नाबालिग के साथ गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मामले में मुख्य आरोपी को गुजरात के मेहसाणा से किया गिरफ्तार

उदयपुर जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के साथ घटना घटित हुई थी। जिसमें दुष्कर्म में लिप्त मुख्य आरोपी फरार हो गया था। लेकिन पुलिस अधिक्षक (मुख्यालय) के निर्देशनुसार तथा गिरधर सिंह वृताधिकारी वृत झाड़ोल के निकट सुपर विजन टीम द्वारा आरोपी की दबिश कर गिरफ्तार कर लिया गया। तथा नाबालिग बरामद कर लिया गया। 
 
जाने क्या है पूरा मामला 

दरअसल फलासिया थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व एक नाबालिग लड़की का वहीं स्थानीय दो युवकों ने नाबालिग का अपहरण कर नाबालिग को पत्नी बताकर दुष्कर्म भी किया। यहीं नहीं आरोपी ने नाबालिग को गुजरात के मेहसाणा में बेचने का भी मामला सामने आया है। 

आरोपी की पहचान अशोक है जो कि मामला दर्ज होने पर घर से फरार भी हो चुका था। 8 माह से गिरफ्तारी के चलते आरोपी पुलिस की दबिश से 5 बार फरार हो चुका था। लेकिन जिला पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव पचार के निर्देशनुसार इस अभियान के तहत अन्नत कुमार और पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन तथा गिरधर सिंह वृताधिकारी वृत झाडोल के निकट सुपरविजन में टीम को गुजरात रवाना किया गया। 

टीम द्वारा आरोपी को उसके रिश्तेदार के घर से डिटेन कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सों स्पेशल कोर्ट में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal