बर्तन की दुकान में चोरी का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
आरएमवी रोड पर स्थित बर्तन की दुकान राजेश मेटल से 8 लाख 42 हज़ार रूपये की चोरी के मामले में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
| Feb 27, 2020, 21:50 IST
मध्यप्रदेश की इंदौर जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट के ज़रिये गिरफ्तार किया है।
उदयपुर 27 फरवरी 2020। शहर के सूरजपोल थाना पुलिस ने आरएमवी रोड पर स्थित बर्तन की दुकान राजेश मेटल से 8 लाख 42 हज़ार रूपये की चोरी के मामले में मुख्य अभियुक्त को मध्यप्रदेश की इंदौर जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट के ज़रिये गिरफ्तार किया है।
सूरजपोल पुलिस थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया की पुलिस टीम को चोरी की वारदात के मुख्य अभियुक्त हीरालाल झा पिता बाबूलाल लोहार निवासी उचाढ़ गोराघाट जिला दतिया मध्यप्रदेश के लिप्त होने की सूचना पर टीम द्वारा मध्यप्रदेश के इंदौर जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट के ज़रिये गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण में अभियुक्त हीरालाल झा को पीसी रिमांड पर लिया गया है। अभियुक्त से चोरी किये रुपयों की बरामदगी के प्रयास और पूछताछ जारी है।
