तेज रफ्तार ऑटो बेकाबू होकर ठेले से टकराया,आरा मशीन का गेट तोड़ अंदर घुसा, दो गंभीर घायल

सूरजपोल थाना क्षेत्र में रात 10 बजे हुआ हादसा, ऑटो चालक और ठेला संचालक एमबी अस्पताल में भर्ती; पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

 | 
Speeding auto-rickshaw crashes into roadside cart and sawmill gate in Udaipur's Surajpol area, leaving two people seriously injured.

 

 

 

Udaipur Times News,RoadAccident, उदयपुर 4 जुलाई 2026 - उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में  तेज रफ्तार ऑटो के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ठेले से टकराने के बाद आरा मशीन का गेट तोड़ते हुए परिसर में घुस जाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। Accident News

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। ऑटो की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने पहले सड़क किनारे खड़े ठेले को टक्कर मारी और फिर पास स्थित आरा मशीन का भारी गेट तोड़ते हुए अंदर जा घुसा।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंच गए। हादसे में ऑटो चालक और ठेला संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से एम्बुलेंस के जरिए महाराणा भूपाल (एमबी) अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। RoadAccident

दुर्घटना के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। Autorickshaw Accident Udaipur 

सूरजपोल थानाधिकारी रतनसिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को क्रेन की मदद से हटाकर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, जिसके बाद यातायात सामान्य कराया गया। Udaipur News

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ऑटो की तेज रफ्तार और चालक का वाहन से नियंत्रण खोना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurTimes #Surajpol #RoadAccident #AutoAccident #Rajasthan #RajasthanNews #BreakingNews #TrafficUpdate #RoadSafety #MBHospital #LocalNews #IndiaNews #AccidentNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News