बावलवाड़ा में चोरों ने 50 लाख की नकदी और आभूषण पर किया हाथ साफ

चोर पड़ोसियों के घर की छत से पीड़ित परिवार के घर में घुसे
 | 
bawalwada

उदयपुर 22 जुलाई 2022 । जिले के बावलवाड़ा इलाके में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए वहां से लाखों रूपए के आभूषण और नकद राशि चुराली। चोरी की गई राशि और आभूषण की कुल कीमत करीबन 50 लाख रूपए बताई जा रही हैं।

ऋषभदेव पुलिस उप अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया की घटना गुरुवार देर रात को उस वक़्त हुई जब मकान में मौजूद लोग सोए हुए थे। चोर पड़ोसियों के घर की छत से पीड़ित परिवार के घर में घुसे और लगभग 3 लाख 65 हज़ार रूपए नकद, 865 ग्राम सोने के आभूषण और 6 पायल की जोड़ी सहित कई चांदी के आभूषण भी चुरा ले गये।

विक्रम सिंह ने बताया की शुक्रवार सुबह जब घर वाले जिसमे घर के मालिक के बेटा, बहु और बेटी नींद से जागे तो उन्हें घटना के बारे में जानकारी मिली। घर के मालिक खाकर चंद पटेल और उनकी पत्नी अमरनाथ यात्रा पर गये हुए हैं। 

घटना की गंभीरता को देखते हुए बावलवाड़ा थाना इंचार्ज हेमंत सिंह उनकी टीम और पुलिस उप अधीक्षक ऋषभदेव विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में डॉग स्कवॉड (Dog Squad) को भी मौके पर बुलाया गया।

सिंह ने कहा की घटना की जानकारी सुबह 8 बजे पुलिस को पीड़ित परिवार के सदस्यों से प्राप्त हुई, जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और घटना को तफ्तीश में लग गई। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना को तफ्तीश को जा रही हैं। साथ ही आस पास में लगे सीसीटीवी केमरो के फुटेज भी खंगाले जा रहें हैं। सिंह ने कहा की अभी तक को तफ्तीश के अनुसार चुराई गई वस्तुओ और नकद मिलाकर कुल राशि 50 लाख रूपए के आस पास आँकी जा रही हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News