Udaipur Times, Crime News: उदयपुर शहर के अशोक नगर श्मशान घाट स्थित प्राचीन मशाणिया भैरू मंदिर में बड़ी चोरी की वारदात की खबर सामने आई है। बदमाश भैरू जी को मूर्ति के ऊपर लगे 10 से 15 चांदी के छत्तर और दान पात्र में रखे करीब 50 हजार चोरी कर के ले गए।
मंदिर के सेवक जीत बत्रा ने बताया कि रात को 12:50 बजे मंदिर से गए थे। सुबह पुजारी आए तो चैनल गेट टूटा था और चांदी के छत्तर गायब थे जो को करीबन एक किलो के थे। वहीं दान पत्र पिछले 5 माह से नहीं खोला था तो उसमें करीबन 50 हजार रुपए थे।
पुजारी की सूचना पर सभी सेवक और भूपालपुरा पुलिस पहुंची। उन्होंने यह भी बताया कि सीसीटीवी के डीवीआर की पिन निकली हुई थी जिससे कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हो पाया। संभावना है कि बदमाश चोरी के दिन से पहले ही पिन निकाल चुके थे। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।