घटा माता मंदिर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा

5 आरोपी गिरफ्तार
 | 
arrest

उदयपुर 6 मई 2026। ज़िले के गोगुंदा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटा माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई मंदिर की घंटियां तथा वारदात में उपयोग में ली गई एक बोलेरो और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और पुलिस उप अधीक्षक गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थानाधिकारी श्याम सिंह की टीम ने आसूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

घटना 4 मई 2026 की रात की है, जब गोगुंदा क्षेत्र के गहलोतो का गुड़ा स्थित नेशनल हाईवे-27 के पास बने घटा माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोला। चोर मंदिर से करीब 36 किलो वजनी दो बड़े घंटे, 19 छोटे पितल के घंटे (प्रत्येक लगभग 3 किलो) और माता जी के श्रृंगार सामग्री चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में प्रार्थी देवीलाल पालीवाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सोहनलाल, इन्द्रलाल, दिनेश कुमार, चुनाराम और इन्द्रलाल शामिल हैं, जो राजसमंद और उदयपुर जिलों के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।

#UdaipurNews #RajasthanNews #Gogunda #TempleTheft #UdaipurPolice #RajasthanPolice #CrimeNewsIndia #BreakingNews #NH27 #GhataMataTemple #PoliceAction #QuickJustice #Rajsamand #UdaipurUpdate

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News