खेमपुरा में बीती रात करीब 4 से 5 मकानों के ताले टूटे

एक घर से मोबाइल और नगदी चोरी 

 | 
theft in khempura

उदयपुर 10 जुलाई 2023 । शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के खेमपुरा इलाके में बीती रात करीब 4 से 5 मकानों के ताले टूटे। इस दौरान एक घर से चोरों ने मोबाइल और कुछ नगदी भी चोरी कर ली। इस घटना में शामिल चोर समीप लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस द्वारा जब मौका मुआयना किया गया तो एक ही इलाके में करीब 4 से 5 घरों के ताले टूटने की जानकारी मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News