सेवाश्रम चौराहा स्थित दुकान पर चोरी

CCTV फुटेज उपलब्ध करवाने के बाद भी पुलिस ने कोई  कार्रवाई नही की

 | 
theft at shop

उदयपुर 6 मार्च 2024 । शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र के सेवाश्रम चौराहे पर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर जेठा एयर कंडीशन वर्क्स में रखे कीमती सामान को चुरा कर ले गए। यहाँ से तीन से चार बार पहले भी चोर, चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके है।

घटना को लेकर मैनेजर ने भूपालपुरा थाना पुलिस पर मुकदमा दर्ज नहीं करने के आरोप लगाए है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हुई है। दुकानदारों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाने के बाद भी पुलिस ने कोई  कार्रवाई नही की हैं।

पूर्व में हुई चोरी की घटना को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया है। मैनेजर में चोरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरों के दिखाने के बाद भी चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News