चित्तौड़गढ़ के सोमानी रिसोर्ट में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा

तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद

 | 
chittorgarh

चित्तौड़गढ़ 2 मई 2024। कोटा नेशनल हाइवे पर बिछौर स्थित सोमानी रिसोर्ट से राशन सामग्री चोरी कर ले जाने के मामले में पारसोली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज के 24 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए भीलवाड़ा जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया हैं। रिसोर्ट पर काम करने वाले आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि कोटा नेशनल हाईवे पर बिछौर स्थित सोमानी रिसोर्ट के गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा रेस्टोरेंट में काम आने वाली सामग्री को चुरा ले जाने का थाना पारसोली पर दर्ज प्रकरण का शीघ्र खुलासा करने हेतु एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिंगण व डीएसपी बेगूं अंजली सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी प्रेमसिंह, एएसआई भवानीसिंह, कानि. बाबूलाल व हरदीनाराम द्वारा आरोपियों की पहचान एवं गिरफतारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। 

चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की जाकर आरोपी सोमानी रिसोर्ट रेस्टोरेंट में ही काम करने वाले भीलवाड़ा जिले के चौकीरडा थाना बिगोद निवासी 23 वर्षीय कमलेश कुमार पुत्र नन्दा कलाल व 22 वर्षीय अशोक पुत्र नन्दा कलाल ने अपने बडे भाई 26 वर्षीय कालुराम पुत्र नन्दा कलाल के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। तीनों आरोपियों को गिरफतार किया जाकर सोमानी रिसोर्ट होटल से चुराया गया एक लाख रूपये से अधिक का माल बरामद कर अनुसंधान जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News