सूने मकान का ताला तोडक़र जेवरात चोरी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 | 
theft

उदयपुर। शहर के सविना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अज्ञात चोर के खिलाफ सूने मकान का ताला तोडक़र जेवरात चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार मोतीसिंह पुत्र गुमान सिंह चौहान निवासी गामड़ी निठाउवा डूूंगरपुर हाल शिव विहार कॉलोनी गुप्तेश्वर महादेव ने मामला दर्ज करवाया कि वह 9 दिसम्बर को गांव में परसादी का काम होने पर परिवार सहित वहां पर गया था। उसके पास 13 दिसंबर को उसके पड़ोसी का फोन आया कि उसके घर के ताले टूटे है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। 

इस पर वह उदयपुर आया और घर पर आकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर उसके घर में से गले का हार, कान के टॉप्स, रखड़ी, पाएजेब सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News