चोरो ने किया जेवरातों पर हाथ साफ़, घर में रखी बाइक भी ले भागे

घर की खिड़की तोड़ कर चुराए 5 तोला सोना और 2 किलो चाँदी 

 | 
theft

उदयपुर जिले में बढ़ते चोरी चाकरी के मामले सामने आ रहे है। वही उदयपुर के वल्लभनगर थाना क्षेत्र के रूण्डेडा गाँव में चोरी की वारदात का मामला सामने आया जहाँ शुक्रवार को चोरो ने इस वारदात को अंजाम दिया। 

रूण्डेडा निवासी मकान मालिक लालचंद जणवा का घर मेन रोड पर है, जणवा ने अपने जेवरात मकान में सुरक्षित जगह पर रखे थे। लेकिन शातिर चोरो ने घर में घुस कर कमरे की खिड़की तोड़ बक्से पर लगा मज़बूत ताला तोड़ दिया उसके बाद जेवरात की पेटी निकाल कर पास के लक्ष्मी लाल जणवा के बाड़े में ले गए जहाँ उस पेटी को खोल उसमे में रखे सोने -चाँदी  जिनमे 2 किलो से ज़्यादा चाँदी और 5 तोले के सोने के गहने चुरा लिए।  

चोरो की हिमाकत यहाँ तक नहीं रुकी चोरी करने के बाद वहां पास में लक्ष्मी लाल जावणा की बाइक भी ले गए।  परिवार के लोग और आस पास के लोग जब सुबह उठे तब उन्हें इस वारदात का पता चला। जिसके बाद जानकारी मिलने पर वल्ल्भनगर थाना सीआई हनुमंत सिंह टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहाँ घटना का मुआयना कर इस वारदात की कार्यवाही शुरू कर दी गयी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News