सूने घर में चोरी

परिवार गांव गया था, लौटने पर टूटा ताला और नकदी–जेवरात गायब मिले

 | 
Theft

उदयपुर 11 दिसंबर 2025 - परिवार गांव गया हुआ था और इस दौरान अज्ञात चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज़ाद खां पुत्र सुल्तान खां निवासी चित्रकूट कुराबड़, हाल चित्रकूट नगर सविना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 7 दिसंबर को अपने परिवार के साथ गांव गया हुआ था। 9 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे पड़ोसी का फोन आया कि घर के ताले टूटे हुए हैं।

सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा और देखा कि चोर घर से करीब 2 लाख रुपये नकद और जेवरात जैसे कान के एएन, 250 ग्राम पायल, तीन नाक की लॉन्ग सहित अन्य सामान ले गए।

सविना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News