एक ही अपार्टमेंट के दो फ्लैट में चोरी

शहर के बेदला बड़गांव लिंक रोड स्थित शांति नगर के एक अपार्टमेंट के दो फ्लैट में दिन दहाड़े चोरो ने हाथ साफ़ करते हुए एक फ्लैट से 25 तोला सोना और तीस हज़ार की नकदी और दुसरे फ्लैट से 12 तोला सोना और नगदी चोरी कर डाली।
 | 
पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी खंगाले तो दो संदिग्ध अंदर जाते नज़र आये। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशो की तलाश में सरगर्मी से जुट गई है।

उदयपुर 7 जनवरी 2020 । शहर के बेदला बड़गांव लिंक रोड स्थित शांति नगर के एक अपार्टमेंट के दो फ्लैट में दिन दहाड़े चोरो ने हाथ साफ़ करते हुए एक फ्लैट से  25 तोला सोना और तीस हज़ार की नकदी और दुसरे फ्लैट से 12 तोला सोना और नगदी चोरी कर डाली। जहाँ चोरी हुई वहां एक फ्लैट में मकान मालिक ग्राउंड फ्लोर पर थे तो दूसरे फ्लैट के मालिक बाहर गए हुए थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक फ्लैट के मालिक किसी कार्यवश गांव गए हुए थे जबकि उसकी टीचर पत्नी स्कूल गयी हुई थी। घर में सिर्फ उनकी बेटी थी। बेटी कपडे प्रेस करवाने बाहर गयी तो फ्लैट की चाबी चौकीदार को सौंप के गयी जब वापसी में लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ पाया यहाँ से चोर 25 तोला सोना और तीस हज़ार की नकदी चुरा ले गए। 

इस वारदात का कॉलोनी में पता चला तो अपार्टमेंट के अन्य फ्लैट में भी चोरी की वारदात सामने आई। यहाँ तो फ्लैट के मालिक ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद थे फिर भी चोरो ने 12 तोला सोना और नगदी पर हाथ साफ़ कर दिया। 

एक ही अपार्टमेंट के दो फ्लैट में चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी खंगाले तो दो संदिग्ध अंदर जाते नज़र आये। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशो की तलाश में सरगर्मी से जुट गई है। इधर कॉलोनी वासियो ने इलाके में आय दिन चोरी की घटनाओ पर रोष व्यक्त किया है। 


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News