नाथद्वारा के सुखाड़िया नगर चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

 | 
Shrinath JI mandir police station

Udaipur Times, Rajsamand News, Nathdwara News: राजसमन्द जिले के नाथद्वारा शहर की श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने सुखाड़िया नगर में हुई बहुचर्चित चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

27 अप्रैल 2026 को सुखाड़िया नगर मे दिनदहाड़े घर के ताले तोड़कर चोरी की गई थी। चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद ले गए थे।

श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने करीब 1000 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंच बनाई और मुख्य आरोपी रमेश बागरिया को 5 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद महेंद्र उर्फ भागचंद उर्फ सुरेंद्र और पप्पू बागरिया को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों से अब तक 8 तोला सोना और 686 ग्राम चांदी बरामद की है। शेष जेवरात की बरामदगी के प्रयास जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पाली, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, सीकर सहित अन्य स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

1000 CCTV फुटेज खंगाले, फिर पहुंची पुलिस आरोपियों तक

श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस की विशेष टीम ने शहर से लेकर अन्य जिलों तक CCTV फुटेज खंगाले। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों के कैमरों की जांच के बाद पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी दिन में सूने मकानों की रेकी कर चोरी को अंजाम देते थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News