शोभागपुरा में सूने मकान में चोरो ने बोला धावा

करीब दो लाख की नकदी और 21 तोला सोने के ज़ेवर किये पार 

 | 
मकान  मालिक शादी में शिरकत करने गए थे बाहर 
 

उदयपुर 12 दिसंबर 2020 । शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के शोभागपूरा में रॉयल राज विलास के पीछे स्थित एक सूने मकान में बीती रात चोरो ने धावा बोलकर लाखो की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ़ किये।  

शोभागपुरा इलाके के रॉयल राज विलास के पीछे स्थित मकान में चोरो ने इस घटना को अंजाम दिया।  बताया जाता है की चोरी के समय मकान मालिक चेतन कोठारी परिवार समेत किसी शादी समारोह में हिस्सा लेने जोधपुर गए हुए थे।  पीछे से चोरो ने घर में रखी करीब दो लाख रूपये की नकदी और करीब 21 तोला सोने के जेवरात पर हाथ साफ़ कर लिया।  

घटना का पता तब चला जब मकान मालिक वापस घर लौटे तो मकान के ताले टूटे हुए मिले तथा घर के अंदर रखी वस्तुए अस्त व्यस्त मिली।  सुचना पर सुखेर थाना पुलिस ने पहुंचकर अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।      
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News