फलासिया में चोरों ने पोस्ट ऑफिस को निशाना बनाया

मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर रखी भारी भरकम तिजोरी चुरा ले गए
 | 
crime

उदयपुर जिले के फलासिया में चोरों ने रात के अंधेरे में पोस्ट ऑफिस को निशाना बनाया। चोरों ने पहले तो दीवार तोड़कर अंदर आने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे तो पहली मंजिल पर होल की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और बाद में मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर रखी भारी भरकम तिजोरी चुरा ले गए।

बताया जा रहा है कि तिजोरी में नकद और जरूरी दस्तावेज पड़े थे। शुक्रवार सुबह जैसे ही कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला।

पोस्ट मास्टर ने बताया कि घटना का पता चलने के बाद इसकी सूचना फलासिया थाना पुलिस को दी है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News