उदयपुर 22 जनवरी 2025। शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में स्वर्ण आभूषण हड़पने की दो अलग अलग घटनाओ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक घटना में धोखाधड़ी कर बंगाली कारिगरों से स्वर्ण आभूषण हड़पने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरी घटना एक बंगाल के कारीगर को सोना हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पहल घटना में सुनील गुछैइत, जो सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम करते हैं, ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी जान पहचान कृष्णा कॉम्पलेक्स मोती चौहट्टा स्थित स्वर्ण गंगा गोल्ड दुकान के मालिक देव भाई से हुई थी। देव भाई ने उन्हें 136 ग्राम सोने के तीन बाजू और उनके भतीजे तरूण को 323 ग्राम सोने के 25 नेकलेस बनाने का आदेश दिया।
आभूषण बनाने के बाद देव भाई ने दो घंटे में हॉलमार्क करवाने और भुगतान करने का वादा किया, लेकिन जब सुनील गुछैइत दुकान पर पहुंचे तो दुकान बंद थी और देव भाई का फोन भी स्विच ऑफ था। इसके बाद उन्होंने अन्य स्थानों से जानकारी प्राप्त की और यह पाया कि देव भाई ने मोहम्मद रहमान शेख से भी 200 ग्राम सोने के आभूषण हड़प लिए थे।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए देव भाई और उसके साथियों विक्रम सिंह, दशरथ सिंह और अश्विन सिंह के खिलाफ कार्रवाई की। तीनों आरोपी अपने-अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार हो गए थे। पुलिस ने विक्रम सिंह को जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है और वह अब न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी विक्रम सिंह के खिलाफ मुम्बई में तीन अन्य धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।
दूसरी घटना-धोखाधड़ी कर सोने का आभूषण हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार
घंटाघर क्षेत्र में एक दुकानदार द्वारा 158 ग्राम सोने के कन्दौरे की चैन बनवाने के लिए दिए गए आभूषण को हड़पने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीयुष सोनी, जो सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम करते हैं, ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी जान पहचान पश्चिम बंगाल के बिष्टु उर्फ अक्षय से हुई थी। बिष्टु को उन्होंने 158 ग्राम सोना दिया था ताकि वह कन्दौरे की चैन बना सके, लेकिन जब तय तारीख 19.09.2024 को वह बिष्टु से अपनी चैन लेने पहुंचे, तो उसकी दुकान बंद मिली और फोन भी स्विच ऑफ था।
इसके बाद उन्होंने बिष्टु के घर जाकर देखा तो वह मकान भी खाली कर चुका था और सोना लेकर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आसूचना व तकनीकी सहयोग से आरोपी बिष्टु को गिरफ्तार किया।
आरोपी का नाम बिष्टु पिता सोमनाथ, निवासी गंगाराम पुर, पुलिस थाना गुसकारा, जिला बर्धमान, पश्चिम बंगाल है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर 5 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal