उदयपुर में एक ही रात 5 मंदिरों और 3 मकानों में चोरी करने वाले तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार
सुखेर थाना पुलिस ने की कार्यवाही
Udaipur Times News, Crime News, Thieves Nabbed, उदयपुर 15 अक्टूबर 2026 । सुखेर थाना पुलिस ने डांगियों का गुड़ा गांव में एक ही रात पांच मंदिरों और तीन मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली गैंग का खुलासा करते हुए तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मंदिरों से चांदी की मूर्तियां, छत्र और दानपेटियों से नकदी चुराई थी।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 की रात अज्ञात चोरों ने गांव के माहिला देवरा, धर्मराज जी मंदिर, मगरी वाला देवरा, कुम्हारों का मंदिर और भैरू जी मंदिर में चोरी की थी। Crime News
इसके अलावा गांव के कई बंद मकानों के ताले भी तोड़े गए थे। इस संबंध में सुखेर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। चरवाहा और जेसीबी ड्राइवर बनकर की रेकी पुलिस के मुताबिक, आरोपी हाईवे और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए खेतों और पहाड़ियों के रास्तों का इस्तेमाल करते थे। उनकी तलाश में पुलिस टीम ने भेष बदलकर दिन में चरवाहे और रात में ट्रैक्टर व जेसीबी चालक बनकर स्थानीय स्तर पर रेकी की। Udaipur News
तकनीकी विश्लेषण और मोबाइल नेटवर्क के बीटीएस डेटा की मदद से पुलिस ने गोगुंदा से ओगणा मार्ग की पहाड़ियों में घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेघाराम (22) और कमलेश (20), निवासी कलवा खेड़ा नाल, गोगुंदा तथा भैराराम (22), निवासी बिलख कुंडाल, ओगणा के रूप में हुई है। Sukher Police
शराब पार्टी के बाद बंद कर देते थे मोबाइल पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वारदात से पहले एक जगह इकट्ठा होकर शराब पार्टी करते थे और शहर से बाहर निकलने के बाद अपने मोबाइल फोन बंद कर देते थे। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए खेतों और पहाड़ियों के रास्ते वारदात वाली जगह पहुंचते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के सामान की बरामदगी और अन्य वारदातों के संबंध में जांच कर रही है।