राहगीर के साथ मारपीट कर लूटपाट के आरोप में तीन गिरफ्तार

अम्बामाता थाना पुलिस की कार्यवाही 
 | 
दिनांक 22 दिसंबर 2019 को अहिंसापुरी शमशान के पास कुछ शराबी युवको ने कुतुबपूरा बोहरवाड़ी निवासी शब्बीर हुसैन बोहरा के साथ मारपीट कर पांच हज़ार रुपये और मोबाइल छीन लिया था। उक्त प्रकरण में अम्बामाता थाना पुलिस के कार्यवाही करते हुए लुटेरे युवको को धर दबोचा। 
 
उदयपुर 1 जनवरी 2020 । अम्बामाता थाना पुलिस ने अहिंसापुरी शमशान के रास्ते जाते हुए राहगीर के साथ मारपीट कर रूपये और मोबाइल लूटने के आरोप में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 

दिनांक 22 दिसंबर 2019 को अहिंसापुरी शमशान के पास कुछ शराबी युवको ने कुतुबपूरा बोहरवाड़ी निवासी शब्बीर हुसैन बोहरा के साथ मारपीट कर पांच हज़ार रुपये और मोबाइल छीन लिया था। उक्त प्रकरण में अम्बामाता थाना पुलिस के कार्यवाही करते हुए लुटेरे युवको को धर दबोचा। 

अम्बामाता पुलिस थानाधिकारी लक्ष्मणराम विश्नोई ने बताया की लूट के आरोपियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सरगर्मी से तलाश शुरू कर तीनो को गिरफ्तार किया गया एवं उसके कब्ज़े से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल भी ज़ब्त की गई है। 

पुलिस ने बताया की लूट के आरोप में नारायण साल्वी पुत्र देवीलाल साल्वी उम्र 21 साल निवासी शहीद भगत सिंह नगर पुलां उदयपुर, राहुल लोहार पुत्र गोपाल राम लोहार उम्र 21 साल निवासी सांगवाड़ी जिला सिरोही हाल शहीद भगत सिंह नगर पुलां उदयपुर तथा अनिल तेली पुत्र नथुनी तेली उम्र 19 साल निवासी बिलिया (उत्तर प्रदेश) हाल चित्रकूट नगर उदयपुर को गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपियों से लूट का मोबाइल और रूपये की बरामदगी एवं अन्य वारदात के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। वहीँ आरोपी नारायण और राहुल के विरुद्ध पूर्व में भी लूट के प्रकरण दर्ज है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News