शहर में बढ़ते वाहन चोरी के मामले - तीन गिरफ्तार

प्रतापनगर थाना पुलिस ने एक जबकि ओगणा थाना पुलिस ने दो शातिरों को किया गिरफ्तार 

 | 
आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की मोटर साईकिल भी बरामद की गई 

उदयपुर 31 मार्च 2021। उदयपूर में बढ़ते वाहन चोरी अपराधों का खात्मा नज़र नहीं आ रहा है हालाँकि जिला पुलिस प्रशासन इन अपराधों की रोकथाम के लिए दिन रात कोशिशों में लगी रही है परन्तु इन अपराधों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।  इस कड़ी में आज जिला पुलिस ने कार्यवाही करते हुए प्रतापनगर थाना पुलिस ने एक जबकि ओगणा थाना पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया। 

हाल ही प्रतपानगर थाना में प्रार्थी करण सिंह देवड़ा ने अपनी पल्सर बाइक न. RJ 27 KS 6601 देबारी पुलिया से दिनांक 27 मार्च 2021 को चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिस पर कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर नीरज उर्फ़ सल्लू पिता प्रेम लाल उम्र 28 साल निवासी गुपडी डबोक हाल लखारा चौक धानमंडी को गिरफ्तार किया है।  नीरज उर्फ़ सल्लू के खिलाफ पूर्व में चोरी और नकबजनी के 19 मामले दर्ज है। 

इसी प्रकार ओगणा थाना पुलिस ने रामलाल पिता रतनलाल गरासिया निवासी गेजवी ओगणा तथा शंकर लाल पिता कालू गरासिया निवासी गेजवी ओगणा को गिरफ्तार किया गया वहीँ मामले में लिप्त लालू पुत्र कालू गरासिया फरार है।  रामलाल और शंकर लाल के के से एक एक मोटर साईकिल तथा लालू के घर से दो मोटरसाइकिल ज़ब्त की गई।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News