बाइकर्स कैफ़े हुक्का बार से तीन गिरफ्तार
उदयपुर 19 दिसंबर 2019। उदयपुर पुलिस की महिला टीम अल्फा वन नकी सूचना पर घंटाघर थाना पुलिस ने शहर के दूध तलाई स्थित बाइकर्स कैफ़े हुक्का बार पर कार्यवाही करते हुए मौके से हुक्का बार संचालक और हुक्का सेवन करते दो लोगो की गिरफ्तार किया है।
महिला टीम अल्फा वन को गश्त के दौरान सूचना मिली की बाईकर्स कैफे के वहां पर हुक्का बार चल रहा है।
उक्त सूचना पर घंटाघर पुलिस थानाधिकारी भवानी सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा विभिन्न फ्लेवर के विभिन्न फ्लेवर के बरामद कर वहां मौजूद हुक्का बार संचालक और हुक्का सेवन करते दो लोगो की गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया की शांति भंग के आरोप में बाइकर्स कैफ़े के संचालक कुशाग्र आचार्य को मौके से गिरफ्तार किया तथा हुक्का का सेवन करने वाले 2 जनो को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
तीनो आरोपियों को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।
