मामूली बात पर झगड़ने में हुई हत्या के मामले में 2 महिलाओ समेत 3 गिरफ्तार

प्रतापनगर थाने का मामला
 | 
घर के बाहर बचा हुआ खाना डालने पर हुए विवाद में महिला की हत्या  

उदयपुर 13 जून 2020। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के खेमपुरा में दो दिन पहले जानवर को घर में बचा हुआ खाना डालने के विवाद में महिला और उसकी बहु से मारपीट करने से महिला की मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हत्या के आरोप में दो महिलाओ समेत तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। 

प्रतापनगर पुलिस थानाधिकारी विवेक सिंह ने बताया की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त विनोद उर्फ़ लादू पुत्र पीरू निवासी गांव थामला मावली हाल मुकाम खेमपुरा हरिजन बस्ती, श्रीमती उषा पत्नी विनोद उर्फ़ लादू निवासी खेमपुरा हरिजन बस्ती, विनोद उर्फ़ लादू की बहन श्रीमती लक्ष्मी पत्नी जितेंद्र निवासी खेमपुरा हरिजन बस्ती प्रतापनगर को गिरफ्तार किया। 

उल्लेखनीय है की दो दिन पहले मृतका कमला बाई की बहु अरुणा घर पर बचा हुआ खाना जानवरो के लिए मकान के बाहर रोड पर डालने को लेकर किरायेदार आरोपी विनोद, उसकी पत्नी उषा और विनोद की बहन लक्ष्मी झगड़ा करने लगे, बीच बचाव करने अरुणा की सास कमला बाई के साथ आरोपियों ने लात घूंसो और लकड़ी से पिटाई कर डाली और मौके से फरार हो गए।  बाद में कमला बाई की अस्पताल में मौत हो गई जिस पर परिजनों ने उक्त अभियुक्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।         

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News