अवैध पिस्टल और एमडीएमए सहित तीन गिरफ्तार
डीएसटी और प्रतापनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो पुरुष और एक महिला को अवैध हथियार व नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा, पाली जिले में पहले से हैं आपराधिक मामले
उदयपुर, 11 नवंबर 2025 - प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और नशीले पदार्थ के साथ दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा और नगर पूर्व के वृताधिकारी छगन राजपुरोहित के सुपरविजन में प्रतापनगर थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण और डीएसटी प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका। कार में बैठे व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान दीपक जोशी (पिता मुनालाल, निवासी सेवाड़ी, जिला पाली), सुरेंद्र उर्फ सुरेश (पिता जसाराम, निवासी रड़वा, जिला पाली) और आशा वैरागी (पुत्री लक्ष्मीनारायण) के रूप में हुई।
तलाशी में आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और 2 ग्राम एमडीएमए बरामद किए गए। इस आधार पर तीनों को आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दीपक और सुरेंद्र के खिलाफ जिला पाली में मारपीट और हत्या के प्रयास सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपियों से आगे की पूछताछ और जांच जारी है।
प्रतापनगर थाना और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई: अवैध पिस्टल, कारतूस और एमडीएमए सहित दो आरोपी व एक महिला गिरफ्तार
उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और नशीले पदार्थ के साथ दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।