307 चोरी और गुम मोबाइल बरामद

सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ₹50 लाख कीमत के मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए गए
 | 
Udaipur Police Recovers 307 Stolen & Missing Mobile Phones Worth 50 Lakh | CEIR Portal Success

उदयपुर 28 अक्टूबर 2025 -  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी और गुम हुए करीब 50 लाख रुपये कीमत के 307 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए हैं।जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज गुम और चोरी हुए मोबाइलों को ट्रेस करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, एएसपी शहर उमेश ओझा और एएसपी खेरवाड़ा अंजना सुखवाल के सुपरविजन में जिलेभर के पुलिस अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने राजस्थान सहित अन्य राज्यों से भी मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। इन मोबाइलों की कुल बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

मोबाइल वापस पाकर उनके मालिकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। पुलिस ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कोई भी नागरिक अपने मोबाइल के खोने या चोरी होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकता है।

इसके बाद फोन को उसके आईएमईआई नंबर के आधार पर ट्रेस किया जा सकता है। अधिकारी ने बताया कि नागरिक मोबाइल खोने या चोरी होने पर तुरंत [www.ceir.gov.in](http://www.ceir.gov.in) पर रिपोर्ट दर्ज करें ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

बरामद मोबाइलों का वृतवार विवरण इस प्रकार है।

 नगर पूर्व: 78, नगर पश्चिम: 47, गिर्वा: 29, झाड़ोल: 96, ऋषभदेव: 10, वल्लभनगर: 8, मावली: 10, कोटड़ा: 29। कुल बरामद मोबाइलों की संख्या 307 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News