‘गांजा मुक्त भोमट’ अभियान में पुलिस की 3 बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने जब्त की 289 किलो गांजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
Udaipur Times News, Udiapur Crime, Illegal Drugs seized उदयपुर नवंबर 2026 - उदयपुर पुलिस ने विशेष अभियान ‘गांजा मुक्त भोमट’ के तहत कोटड़ा, टीडी थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में 289 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा और गांजे की फसल जब्त की है। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कोटड़ा क्षेत्र में गांजा सुखाने के लिए रखने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए।
कोटड़ा में आंगन से 212 किलो गांजा जब्त
20 नवंबर को कोटड़ा थाना पुलिस गश्त के दौरान चक साण्डमारिया गांव पहुंची। यहां एक मकान के आंगन में भारी मात्रा में सूखा और गीला गांजा सुखाने के लिए रखा मिला। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 212 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। Crime News Udaipur
टीडी और डीएसटी की दो कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
19 नवंबर को टीडी थाना पुलिस और डीएसटी ने सरू फला डबन क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। पहली कार्रवाई में एक घर के बाहर से गांजे के पौधे और सूखा गांजा जब्त कर नाना मीणा (60) को गिरफ्तार किया।
इसी दिन शाम को पगडंडी रास्ते पर प्लास्टिक के कट्टों में गांजा लेकर जा रहे देवा मीणा (65) को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस को देखकर आरोपी कट्टे छोड़कर जंगल की तरफ भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया। Udaipur news
दोनों कार्रवाइयों में कुल 77 किलो अवैध सूखा गांजा और गांजे की फसल जब्त की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मादक पदार्थों की खेती, भंडारण और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी है।