अवैध हथियारों के साथ हाईवे पर लूट की तैयारी करते तीन बदमाश गिरफ्तार

आरोपी अवैध पिस्टल और धारदार हथियारों के साथ हाईवे पर आने-जाने वालों को डराकर लूट की योजना बना रहे थे
 | 
Alt Text: Savina Police team arrests three accused with illegal pistol and knives in Udaipur underpass operation.

उदयपुर 19 नवंबर 2025 -  सविना थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ लूट की तैयारी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश और उप अधीक्षक छगन पुरोहित के सुपरविजन में की गई।

टीम ने बिलिया-फांदा से धोल की पाटी जाने वाली सर्विस रोड स्थित अंडरपास के पास दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में नीरज उर्फ सल्लू सेन, पुष्कर बुनकर उर्फ प्रिंस और प्रकाश उर्फ पिंटू उर्फ आतंक शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी अवैध पिस्टल और धारदार हथियारों के साथ हाईवे पर आने-जाने वालों को डराकर लूट की योजना बना रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर तीनों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

तलाशी में एक लोडेड पिस्टल और दो चाकू बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ थाना सविना में प्रकरण संख्या 449/25 धारा 111(2), 111(3), 111(4), 312, 313, 3(5) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे और किन वारदातों में शामिल रहे हैं और हथियार कहां से लाए थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News