प्रधानाचार्य ने अध्यापिका पर दर्ज कराया मामला
प्रधानाचार्य ने अध्यापिका पर राजकार्य में बाधा, धक्का-मुक्की, धमकी और बिना अनुमति अनुपस्थित रहने के आरोप लगाए; पुलिस ने जांच शुरू की।
Udaipur Times News, Crime News, Education News, उदयपुर 4 जुलाई 2026 - टीड़ी स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य ने विद्यालय की एक अध्यापिका के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने, धक्का-मुक्की करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. माधवी त्रिपाठी ने रिपोर्ट में बताया कि 1 जुलाई को विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका लीना डामोर को अन्य कार्मिकों की तरह आदेश पंजिका के माध्यम से कार्यभार सौंपा गया था, लेकिन उन्होंने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया और राजकीय कार्य नहीं करने की बात कही। CrimeNews
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि लीना डामोर ने विद्यालय का माहौल खराब करते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उन्होंने हस्ताक्षर नहीं करने की बात दोहराई और अपने पति के आरएएस पद तथा विधायक फूलसिंह मीणा का रिश्तेदार होने का हवाला देते हुए जातिगत मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। प्रधानाचार्य ने आरोप लगाया कि समझाने के बावजूद अध्यापिका नहीं मानी और बाद में दोबारा लौटकर भी हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। Udaipur News
इस दौरान जब वीडियो बनाने का प्रयास किया गया तो उन्होंने धक्का दिया और मोबाइल छीनने की कोशिश की। साथ ही अन्य स्टाफ को भी वीडियो बनाने पर धमकाया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अध्यापिका 2 जुलाई से बिना अनुमति के विद्यालय नहीं आ रही हैं, जिससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यह भी आरोप लगाया गया है कि पहले भी उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से नहीं पढ़ाया, जिसके कारण अन्य शिक्षकों को उनकी कक्षाएं लेनी पड़ीं। SchoolNews
#Udaipur #Rajasthan #SchoolNews #Education #GovernmentSchool #CrimeNews #Teacher #Principal #Tidi #UdaipurNews #RajasthanNews #LatestNews #IndiaNews
