देबारी में ट्रेलर की चपेट में स्कूटी, दो मरे एक घायल

देबारी चौराहा और ज़िंक तिराहे के बीच हुआ एक्सीडेंट 

 | 
मृतक और घायल युवक महाराज की खेड़ी और रकमपुरा के बताये जा रहे है 

उदयपुर 9 फरवरी 2021। उदयपुर में सुबह सुबह प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी चौराहा और ज़िंक तिराहे के बीच भीषण दुर्घटना में दो युवको की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी पर सवार युवक सर्विस लाइन पर खड़े थे के एक कार को साइड देने के चक्कर में ट्रेलर की चपेट में आ गए। इस भीषण दुर्घटना में मौके पर ही दो युवको की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।  मृतक और घायल युवक महाराज की खेड़ी और रकमपुरा क्षेत्र के बताये जा रहे है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। 

इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची प्रतापनगर थाना पुलिस ने शवों को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में पहुँचाया और घायल को उपचार के लिए महाराणा भूपाल चिकत्सालय में भर्ती करवाया वहीँ ट्रेलर को कब्ज़े में लेकर थाने में खड़ा करवाया गया।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News